- Hindi News
- अनाज व्यापारियों की हड़ताल जारी, मंडी में तीसरे दिन भी कारोबार बंद रहा
अनाज व्यापारियों की हड़ताल जारी, मंडी में तीसरे दिन भी कारोबार बंद रहा
नगर संवाददाता. सागर
खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के विरोध में अनाज एवं तिलहन व्यापारियों की गुरुवार से चल रही बेमियादी हड़ताल तीसरे दिन शनिवार को जारी रही। इस कारण सागर, खुरई, देवरी, राहतगढ़, बीना समेत जिले की अन्य कृषि उपज मंडियों में सन्नाटा बना रहा। अनाज-तिलहन व्यापारी मंडी परिसर के बाहर अपनी दुकानों में बैठे रहे। व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश साहू ने बताया अनाज और तिलहन के कारोबार से जुड़े व्यापारी अपनी मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल समाप्त करेंगे। सागर के समान जिले की सभी मंडियों में कारोबार बंद है। मंडी में सिर्फ कर्मचारी ही पहुंच रहे हैं। इक्का दुक्का मजदूर ही मंडी परिसर के बाहर दिखे। मंडी सचिव एचडी अहिरवार के अनुसार व्यापारियों की हड़ताल फिलहाल जारी है। समाप्त होगी, तो ही मंडी में कारोबार शुरू हो सकेगा।