ठिठुरन बढ़ी, पारा ३ डिग्री लुढ़का
सागर. सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को शहर पूरे दिन ठिठुरा। सुबह से घना कोहरा था। बादल दिन भर छाए रहे। इस कारण धूप निकली ही नहीं। पिछले चार दिन तक हुई बारिश एवं बूंदाबादी की वजह से ठिठुरन में इजाफा हुआ है। सुबह शहर घने कोहरे में लिपटा था। दोपहर होते-होते कोहरा तो दूर हो गया, लेकिन धुंध एवं बादल पूरे दिन छाए रहे, इस कारण ठंड के तेवर तीखे हो गए। अधिकतम तापमान १७.६ डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान १२.० डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छंटने से ठंड के और बढऩे के आसार हैं। धुंध भी छाई रहेगी।