पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर स्पोर्टिंग ने 3 1 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

सागर स्पोर्टिंग ने 3-1 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता सागर
कजलीवन मैदान सदर में चल रही 14वीं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें सागर स्पोर्टिंग और क्रिश्चियन क्लब के बीच रोचक मुकाबला हुआ। सागर स्पोर्टिंग के खिलाडिय़ों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम को 3-1 से विजयी दिलाई। टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम विगत चार बार से ट्रॉफी जीतती आ रही है। मैच प्रारंभ होते ही सागर स्पोर्टिंग के सेंट्रल फॉरवर्ड खिलाड़ी ने काफी दूरी से गोल मारा। इसके बाद 11वें मिनट पर लेफ्ट आउट के पास मोहम्मद आरिफ अंसारी ने दूसरा गोल कर दिया। रफ खेलने पर निर्णायक ने सागर स्पोर्टिंग के खिलाड़ी सावन खान को रेड कार्ड दिखा दिया। मैच में खिलाड़ी को गिराने पर क्रिश्चियन क्लब को पेनाल्टी दी गई। क्रिश्चियन क्लब के लिए प्रेम आशीष ने गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया। दूसरे हाफ में क्रिश्चियन क्लब के खिलाडिय़ों ने सागर स्पोर्टिंग पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन गोल कीपर की सतर्कता से गोल नहीं हो सका। खेल के 10वें मिनट में सागर स्पोर्टिंग के मोहम्मद सद्दाम ने तीसरा गोल कर दिया। 22वें मिनट में क्रिश्चियन क्लब को पेनाल्टी मिली। इस तरह सागर स्पोर्टिंग ने मैच 3-1 गोल से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के निर्णायक शेख कय्यूम खान, डीएस भाटिया व डैनी केशरवानी थे। गणतंत्र दिवस पर दोपहर 3 बजे सागर रेड बी तथा मून स्टार के बीच भिड़ंत होगी।