पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतांत्रिक परंपरा बनाए रखने की शपथ ली

लोकतांत्रिक परंपरा बनाए रखने की शपथ ली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता . सागर
हम भारत के मतदाता लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए, एतत् द्वारा शपथ लेते हैं कि हम हमारे राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपरा तथा प्रतिष्ठा को बनाए रखेंगे तथा किसी प्रकार के धर्म, जाति, प्रजाति, समुदाय, भाषा तथा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक चुनाव में निर्भय होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक मतदान करेंगे। यह शपथ शनिवार को डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पीपी सिंह ने कहा कि नागरिकों को मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने का अधिकार मिलता है। उन्होंने कक्षा और स्कूल प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपनी कक्षा और स्कूल के छात्रों को अपना नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। डॉ. अलीम खान ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व बताया। इस मौके पर सभी सदस्यों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्कूल और कक्षा प्रतिनिधि, संचार एवं पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राएं, पीएल चौरसिया, एमके गोस्वामी, डीके मौर्य, मदन रजक, विजय रजक, प्रीतम रजक, अशफाक खान, शोभाराम तथा केवलराम उपस्थित थे।