पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना के प्रचार प्रसार के निर्देश

उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर . उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार तथा कॉलेजों के प्राचार्यों को उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ने इस संबंध में जारी पत्र में कहा है कि योजना का प्रचार-प्रसार इस तरह किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके। पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में ४ बाई ६ साइज की दीवार पर पंपलेट के अनुसार उच्च शिक्षा ऋण गारंटी का लेखन कराया जाए। परिसर में अधिक से अधिक स्थानों पर योजना की सामग्री चस्पा की जाए। शिविरों की सूचना बड़े-बड़े अक्षरों में सूचना पटल व परिसर में अधिक से अधिक स्थानों पर चिपकाई जाए।