पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से खिरिया खुर्द पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी गई। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाज के गरीब तबकों में जीवन यापन कर रहे व्यक्ति जो गरीबी के कारण न्याय पाने से वंचित हैं, उनकी मदद के लिए प्राधिकरण नि:शुल्क सहायता उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि देश के कानूनों का ज्ञान प्रत्येक नागरिक को होना चाहिए। इससे वह शोषित नहीं होंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। शिविर में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, भरण पोषण अधिनियम, हिंदू विधि व मुस्लिम विधि के अंतर्गत भरण पोषण, हिंदू विवाह अधिनियम, श्रमिक कल्याण अधिनियम, बंधुआ मजदूर, सूचना का अधिकार, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कानून सहित अन्य जानकारियां दी गईं।