पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुंदेलखंड के लोगों की समस्याएं जानने ११६ गांवों से गुजरी साइकिल यात्रा

बुंदेलखंड के लोगों की समस्याएं जानने ११६ गांवों से गुजरी साइकिल यात्रा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. बुंदेलखंड के लोगों की समस्याएं जानने के लिए दलित व आदिवासी संगठन नैक्डोर की ओर से साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा २१ दिसंबर को झांसी से शुरू हुई थी, जो ११६ गांव तथा ८२ ग्राम पंचायतों से होकर सागर पहुंची। यहां प्रधानमंत्री के नाम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला संयोजक डालचंद बरदेले ने बताया कि साइकिल यात्रा का समापन २८ जनवरी को झांसी में होगा। लोगों की मांग है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन कम से कम १ हजार रुपए मासिक की जाए। बीड़ी मजदूरों को २०० रुपए मेहनताना प्रति हजार बीड़ी पर दिया जाए। गरीबी रेखा सूची का दोबारा सर्वे किया जाए। कार्डधारियों को प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से कम से कम २५ किलोग्राम सामग्री दी जाए। दलित, आदिवासी एवं गरीब भूमिहीन लोगों को ५ एकड़ जमीन देने का कानून बनाया जाए। मनरेगा अंतर्गत काम की मजदूरी १०० दिन से बढ़ाकर ३०० दिन किए जाएं। पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की पहल किए जाने की मांग भी की गई। साइकिल यात्रा में छिद्दी लाल अहिरवार पन्ना, देवीदीन अहिरवार पन्ना, मोहनलाल अजयगढ़, रामबाबू रैकवार छतरपुर, गुड्डी अहिरवार छतरपुर, उमा अहिरवार छतरपुर, उत्तम कुमार बंसल सागर, कमलेश कुमार धानुक सागर, मुकेश कुमार बंसल टड़ा एवं राजाराम केवट अजयगढ़ शामिल हैं।