पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर मंत्री भार्गव करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर मंत्री भार्गव करेंगे ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. सागर
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार को परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह में पीटीसी मैदान पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, ऐतिहासिक स्थानों सहित कई जगहों पर तिरंगा फहराया जाएगा। शनिवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
मुख्य समारोह पीटीसी मैदान पर होगा। रविवार को सुबह 9 बजे पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। 9.15 बजे मुख्य अतिथि संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.25 बजे हर्ष फायर और परेड टुकडिय़ों का मार्च पास्ट होगा। 9.35 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। 9.45 बजे उत्कृष्ट सेवाएं देने वालों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
स्कूली बच्चे 9.50 बजे सामूहिक ड्रिल का प्रदर्शन करेंगे। सुबह 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 10.50 बजे पर समारोह में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।
सरकारी कार्यालयों सहित अनेक स्थानों पर फहराएगा तिरंगा : मुख्य समारोह के अलावा शहर में अनेक स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर आरके माथुर, कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर योगेंद्र शर्मा, नगर निगम में महापौर पुष्पा शिल्पी, विश्वविद्यालय में कुलपति एनएस गजभिए तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा सभी शैक्षणिक संस्थानों, ऐतिहासिक स्थानों पर ध्वजारोहण होगा। इस मौके पर आजादी के तराने गूंजेंगे। राष्ट्रीय पर्व पर सभी सरकारी इमारतों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है।
शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत पर्व के तहत शाम 7 बजे से रवींद्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें सामूहिक सेरा नृत्य के अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में विभिन्न शहरों से आए ख्याति प्राप्त कवि, कविता पाठ करेंगे।