पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोर्टल में दर्ज नहीं हो पाए राशन कार्डों पर भी मिलेगा राशन

पोर्टल में दर्ज नहीं हो पाए राशन कार्डों पर भी मिलेगा राशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार के बाद से दुकानों पर उपलब्ध होगा राशन
सागर. राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने समग्र पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए बीपीएल श्रेणी के राशन कार्डों के लिए राशन सामग्री आवंटित कर दी है। विभागीय स्थानीय शाखा को भेजे गए पत्र के मुताबिक इन सभी राशनकार्ड धारियों को उसके रिकॉर्ड के आधार पर सामग्री दी जाए। इधर जिला खाद्य नियंत्रक वीएस तोमर का कहना है कि राशन दुकानदार 27-28 जनवरी तक राशन सामग्री का उठाव कर लेंगे। उन्होंने बताया कि सागर जिले के लिए 505.7 टन गेहूं-चावल आवंटित हुए हैं। जिन व्यक्तियों को राशन नहीं मिला है, वह अपना दावा-आपत्ति तहसीलदार के पास पेश कर राशन सामग्री ले सकते हैं।