पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैरहाजिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को किया जा सकता है बर्खास्त

गैरहाजिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को किया जा सकता है बर्खास्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. सागर
51 दिन पहले चार दिसंबर को 11 दिन की छुट्टी लेकर बाहर गए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विशनाथ सिंह राजपूत पर अब बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। अभी भी वह अपने हेड क्वार्टर एवं ड्यूटी से गैरहाजिर है। पिछले दिनों जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक वीएस तोमर ने उसे तीन दिन के भीतर ड्यूटी पर हाजिर होने के लिए अखबार में आम सूचना छपवाई थी। तीन दिन का समय समाप्त हो चुका है। विभाग अब उसकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव कभी भी खाद्य आयुक्त के पास भेज सकता है। वहीं करीब15 दिन पहले उसे स्पेशल टास्क फोर्स ((एसटीएफ)) ने भोपाल भी बुलाया था।
विशनाथ सिंह राजपूत की नियुक्ति पिछले साल ही व्यापमं की परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद यहां हुई थी। उसकी पहली पोस्टिंग यहां जनवरी 2013 में हुई। मालथौन ब्लॉक में पदस्थ विशनाथ सिंह तीन महीने पहले व्यापमं घोटाला एक्सपोज होते ही 11 दिन की छुट्टी लेकर सागर से गायब हुआ।
पहले वेतन रोका था
॥ लंबे अवधि तक गैरहाजिर रहने की वजह से विभाग ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का वेतन तो पिछले माह ही रोक दिया था। एसटीएफ ने उसकी नियुक्ति संदिग्ध मानी है इसलिए उसे पूछताछ के लिए भोपाल बुलाया है। इसके अलावा काम पर उपस्थित न होने के कारण विभाग उसकी सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भोपाल में खाद्य आयुक्त के पास जल्द ही भेजेगा।
- बीएस तोमर, खाद्य नियंत्रक सागर
पत्नी का इलाज कराने छुट्टी ली थी
मालथौन के इस कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विशनाथ सिंह ने अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने चार दिसंबर को 10 दिन की छुट्टी ली थी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इस कारण उससे किसी की बात भी नहीं हो पा रही है। विशनाथ सिंह विदिशा जिले का निवासी है।