- Hindi News
- हमारे धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ही रहेंगे
हमारे धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ही रहेंगे
नगर संवाददाता. सागर
स्थानीय बोहरा दाऊदी समाज ने सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को अपना 53वां सर्वमान्य धर्मगुरु बताया है। समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि उन्हें 52वें धर्मगुरू स्व. डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के छोटे बेटे सैफुद्दीन साहब में पूरी आस्था है। इस आशय का एक ज्ञापन शनिवार को समाज के वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में बोहरा समाज के अध्यक्ष मोईज बदरी ने दिया है। बदरी का कहना है कि खुजेमा कुतुबुद्दीन, जो कि स्व. बुरहानुद्दीन साहब के छोटे भाई हैं। उन्होंने स्वयं को षडयंत्र पूर्वक उनका उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है।
बदरी का कहना है कि उनके इस ऐलान से देश-दुनिया में बसने वाले बोहरा समाज के सभी नागरिक दुखी व उत्तेजित हैं। उन्होंने इस ज्ञापन से जिला प्रशासन को बताया है कि वह व उनकी पूरी जमात सैफुद्दीन साहब को ही अपना धर्मगुरु मानती है।