पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज के हैंडओवर किया गया बंडा का डेनिडा भवन

मेडिकल कॉलेज के हैंडओवर किया गया बंडा का डेनिडा भवन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बंडा स्थित डेनिडा भवन को प्राथमिक रूप से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर कर दिया गया है। हालांकि अभी कागजी खानापूर्ति होना बाकी है। इस भवन को बीएमसी के इंटर्न के लिए हॉस्टल के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गत दिवस बंडा स्थित दो मंजिला डेनिडा भवन की चाबी बीएमसी के अधिकारियों को सौंप दी है। कॉलेज ने इसे अघोषित रूप से टेकओवर भी कर लिया है। फिलहाल भवन हस्तांतरण की दस्तावेजी कार्यवाही होना बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार तक इसे पूर्ण रूप से कॉलेज को सौंप दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज डेनिडा भवन की मरम्मत कराकर यहां पर 23 छात्रों के रहने के लिए छात्रावास तैयार कराएगा। बंडा शासकीय अस्पताल, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में बीएमसी से संबद्ध है। इस साल कॉलेज से पास होने वाले एमबीबीएस के छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में सेवाएं देनी होंगी। इसी के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन व बीएमसी के अधिकारियों ने पिछले दिनों बंडा का दौरा कर निरीक्षण किया था। डेनिडा भवन को टेकओवर करने के लिए गत दिवस ईसी की बैठक में भी स्वीकृति दी जा चुकी है।
॥ पिछले दिनों डेनिडा भवन की चाबी बीएमसी के संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। कुछ कागजी कार्रवाई बाकी रह गई है, जिसे पूर्ण किया जा रहा है।
- डॉ. सीएल गोस्वामी, सीएमएचओ, सागर