पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य सुविधाओं के निरीक्षण के लिए अगले हफ्ते आ सकती हैं प्रदेश स्तरीय टीमें

स्वास्थ्य सुविधाओं के निरीक्षण के लिए अगले हफ्ते आ सकती हैं प्रदेश स्तरीय टीमें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. सागर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी स्तर पर मॉनीटरिंग करने प्रदेश स्तरीय टीम अगले हफ्ते में सागर आ सकती है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव स्तर से मैदानी निरीक्षण के लिए अगल-अलग टीमें बनाई गई हैं। टीमें संभाग के सभी जिलों में जाएंगी।

प्रदेश स्तरीय टीमों के औचक निरीक्षण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी और मैदानी अमला व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। पिछले एक हफ्ते से विभागीय मीटिंगों और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में सूचना दी गई थी कि विभाग के प्रमुख सचिव प्रबीर कृष्ण स्वयं सागर संभाग के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि आधिकारिक दौरा तय नहीं हो सका था। प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल करते हुए टीमें गठित की गई हैं। इनमें सात से दस अधिकारी शामिल हैं। टीमों में उप संचालक स्तर तक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये अधिकारी विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण करेंगे।

इन पर रहेगी

विशेष नजर

नवंबर-दिसंबर में शासन के निर्देश पर 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इस पर कितना काम पिछले दो महीनों में किया गया है और कितना बाकी है इस पर अधिकारियों की विशेष नजर रहेगी। एनएचएम के तहत संचालित मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, एसएनसीयू, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, ग्रामीण क्षेत्रों में डेवलप किए गए नए डिलीवरी प्वाइंट पर मौजूद सुविधाएं, टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा व भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी जाएगी।

कभी-भी आ सकती

हैं टीमें

॥प्रदेश स्तर पर गठित टीमें 27 जनवरी के बाद कभी भी सागर सहित संभाग के निरीक्षण पर आ सकती हैं। स्वास्थ्य कार्यक्रमों का मैदानी निरीक्षण करने टीम के अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे।

- डॉ. सीएल गोस्वामी, सीएमएचओ, सागर