पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनदयाल नगर की सड़क बनाई जाएगी

दीनदयाल नगर की सड़क बनाई जाएगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. मकरोनिया स्थित दीनदयाल नगर कॉलोनी की मुख्य सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा। एटीएम से लेकर सेंट्रल स्कूल तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर 17 फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने दीनदयाल नगर के निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड अधिकारियों से चर्चा के बाद क्षेत्र के लोगों को दी। शनिवार को विधायक लारिया ने कॉलोनी का दौरा कर लोगों से समस्याएं सुनीं। कॉलोनी की समस्याओं के संदर्भ मे हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कॉलोनी में सफाई व बिजली व्यवस्था ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।