वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर जारी
सागर. शहर में 14 फरवरी को संत रविदास जयंती वृहद स्तर पर मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। संत शिरोमणि सदगुरु रविदास सेवा समिति की ओर से शनिवार को सुभाषनगर में बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व पार्षद रामप्रसाद चौधरी ने की। समिति के जिलाध्यक्ष गौतम मांडले ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बैठक में गंगाराम चौधरी, रामू ठेकेदार, नाथूराम चौधरी, मुकेश रोहित, अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे।