- Hindi News
- विश्वस्तरीय शिक्षा का वातावरण बनाना जरूरी कुलपति
विश्वस्तरीय शिक्षा का वातावरण बनाना जरूरी -कुलपति
सागर - हमें विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए वातावरण तैयार करने की जरूरत है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने की पैरवी की है। यह बात कुलपति प्रो. एनएस गजभिए ने कही। वे रविवार को डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. गौर समाधि पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उच्च शिक्षा में हो रहे परिवर्तनों की भी व्याख्या की। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए विचारों की चर्चा भी की। उन्होंने प्रो. एमएल खान, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. सीपी उपाध्याय, डॉ. वंदना विनायक की शोध परियोजनाओं को सराहा।