पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में शिक्षक की मौत

दुर्घटना में शिक्षक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक के परखच्चे उड़े
नगर संवाददाता - सागर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सहायक शिक्षक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। शिक्षक गणतंत्र दिवस पर स्कूल में झंडा फहराने जा रहा था। घटना एनएच 26 स्थित स्थित बम्हौरी बीका गांव के पास की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौर नगर मकरोनिया में रहने वाले 50 वर्षीय रघुराज चौधरी हायर सेकंडरी स्कूल बम्हौरी बीका में पदस्थ थे। वह 26 जनवरी को सुबह अपनी बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान बम्हौरी बीका के पास ही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर उनका शरीर क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर
पहुंचकर जायजा लिया। रघुराज के परिवार में पत्नी सहित एक पुत्र और 3 पुत्रियां हैं।
पदोन्नति होना था : बताया जाता है कि सहायक शिक्षक रघुराज चौधरी की पदोन्नति की फाइल चल रही थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। मंगलवार को बम्हौरी बीका संकुल में शोकसभा का आयोजन किया गया है।