पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी के 13 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या

सागर जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी के 13 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी सारिका सिंह के 13 वर्षीय बेटे शौर्य की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना 25 जनवरी की रात करीब 1 बजे की है। पुलिस के मुताबिक करीब 22-25 साल के तीन हमलावर उनके मनोरमा कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। पोर्च में ही उनका शौर्य से किसी बात पर विवाद हुआ।
इस दौरान हमलावरों ने नीचे के कमरे में रह रहे ड्राइवर साबिर खान के साथ भी मारपीट की। हमलावर ऑल्टो कार की चाबी छीनकर कार भी ले गए। घायल शौर्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शौर्य के गले में अंदरूनी चोट थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 वीं कक्षा में पढऩे वाला शौर्य शनिवार रात घर से कहीं गया था। जब देर रात तक वह नहीं लौटा, तो मां सारिका सिंह ने उसे फोन लगाया। शौर्य ने मां को बताया कि वह एक परिचित के यहां दस्टोन समारोह में आया है। रात करीब 12.30 बजे जब वह घर पहुंचा, तो पोर्च में किसी से उसकी बातचीत हो रही थी। इसी दौरान वे झगडऩे लगे। आवाज सुनकर नीचे वाले कमरे में मौजूद साबिर बाहर आया। शेष - पेज १३ पर
सागर जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी के 13 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या
हमलावरों ने उससे भी जमकर मारपीट की और कमरे में रखी ऑल्टो कार की चाबी ले ली। पुलिस के मुताबिक सारिका सिंह ऊपर वाले कमरे में थीं। जब तक वे नीचे आईं 3 लड़के उनकी ऑल्टो कार क्रमांक एमपी 05 एसी 0929 से भाग चुके थे। शौर्य के गले के बीचों-बीच अंदरूनी चोट थी। उसे देर रात जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपालगंज पुलिस ने शून्य पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव को श्रीमती सिंह के गृह नगर विदिशा ले जाया गया।
विदिशा में रहते हैं पिता व बहन
जानकारी के अनुसार परियोजना अधिकारी श्रीमती सिंह के पति धर्मेंद्र सिंह सेंगर विदिशा में रहते हैं। शौर्य उनका इकलौता पुत्र था, जो कि मां के साथ सागर में रहता था। वह ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल का छात्र था। उनकी पुत्री विदिशा में पिता के पास रहती है। सारिका सिंह लंबे समय से सागर जिला पंचायत में पदस्थ हैं। वे कुछ दिनों पहले ही विदिशा से लौटकर आई थीं। उनके पास सफेद बोलेरो गाड़ी है, जिसे वे विदिशा में छोड़कर ऑल्टो कार सागर ले आई थीं।
पूछताछ चल रही है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता
सीएसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी, इसलिए हत्या के कारणों के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है। मां सारिका सिंह अभी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पूर्व में कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था। पुलिस ने सोमवार को ड्राइवर साबिर खान के बयान दर्ज किए हैं। साबिर मूलत: राहतगढ़ का रहने वाला है। पिछले 15 दिनों से वह श्रीमती सिंह के ही मकान में रहकर एसआई की तैयारी कर रहा था।



ड्राइवर साबिर

हत्या करने के बाद ऑल्टो कार लेकर फरार हुए हमलावर