मैनेजर के सूने घर से डेढ़ लाख की चोरी
सागर - बड़तूमा के पास सागर स्टेट कॉलोनी में अज्ञात चोर, सूने घर से लगभग डेढ़ लाख के सोने के जेवरात चुरा ले गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब परिवार के लोग इलाहाबाद से लौटकर घर पहुंचे। मकान मालिक सिरोंजा स्थित सांची दूध प्लांट में मैनेजर है। घटना 26 जनवरी को रात 9.30 बजे के आसपास की है। पदमाकर पुलिस थाना से मिली जानकारी बड़तूमा के पास बनी सागर स्टेट कॉलोनी में सांची दूध प्लांट के मैनेजर हेमराज पटेल का मकान है। वह अपने परिवार के साथ इलाहाबाद गए हुए थे। जब घर वापस पहुंचे, तो मकान का ताला टूटा देखकर अवाक रह गए। अंदर जाकर देखा, तो सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवर चुराकर ले गए। पदमाकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।