सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
सागर - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सहायक शिक्षक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। शिक्षक गणतंत्र दिवस पर स्कूल में झंडा फहराने जा रहा था। घटना एनएच 26 स्थित स्थित बम्हौरी बीका गांव के पास की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौर नगर मकरोनिया में रहने वाले 50 वर्षीय रघुराज चौधरी हायर सेकंडरी स्कूल बम्हौरी बीका में पदस्थ थे। वह 26 जनवरी को सुबह अपनी बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान बम्हौरी बीका के पास ही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर उनका शरीर क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया।