पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री ने 106 करोड़ की योजना केंद्र को भेजने की मंजूरी दी

मुख्यमंत्री ने 106 करोड़ की योजना केंद्र को भेजने की मंजूरी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजीव आवास योजना का 106 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के लिए मंजूरी दे दी है। सागर प्रदेश का एक मात्र शहर है, जिसे यह मंजूरी मिली है। सोमवार को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में राजीव आवास योजना के पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा में सागर नगर निगम की ओर से किए गए काम को प्रदेश में बेहतर पाया गया। बैठक में स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई मंत्री व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में सागर से विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर पुष्पा शिल्पी एवं निगमायुक्त सूर्यभान सिंह ने भाग लिया। निगमायुक्त एसबी सिंह ने फोन पर भास्कर को बताया कि मुख्यमंत्री ने सागर के प्रोजेक्ट को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश उन्हें दिए। विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि योजना का लाभ जिन गरीबों को दिया जाना है, उनके हिस्से का अंशदान बैंकों से ऋण के रूप में स्वीकृत कराए जाने का प्रावधान है, लेकिन बैंकों से ऋण स्वीकृत होने में भी परेशानी आती है। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को बैंकों के अधिकारियों से चर्चा कर परेशानियां दूर करने के भी निर्देश दिए।