पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीवी की नकल करने से किशोर की जान पर बन आई थी

टीवी की नकल करने से किशोर की जान पर बन आई थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - टीवी पर डिस्कवरी चैनल में जंगल पर आधारित कार्यक्रम ((मैन वर्सेस वाइल्ड)) को देखकर एक किशोर ने गिरगिट को मारा और भूनकर खा लिया। थोड़ी देर बाद युवक की तबीयत बिगडऩे पर उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। किशोर की तबीयत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार शहर के धर्मश्री क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड निवासी 17 वर्षीय जगत पिता चंद्रप्रताप लडिय़ा ने शुक्रवार को डिस्कवरी चैनल देखा था। चैनल पर एक व्यक्ति ने जंगल में आपात स्थिति में इंसान कैसे जिंदा रह सकता है यह बताते हुए एक रेंगने वाले जीव को मारकर खाकर बताया। जगत ने इससे प्रेरित होकर अपने घर के पास एक गिरगिट को देखकर मार डाला और उसे आग पर भूनकर खा लिया। जहर के असर से थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। घर पहुंचकर उसने सारा किस्सा घर वालों को बताया तो उसने होश उड़ गए। जगत के पिता चंद्रप्रताप लडिय़ा उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जगत के गिरगिट को मारकर खाने की बात पर उसे सिजोफ्रेनिया से ग्रसित होने की आशंका भी जताई थी। उसकी फाइल में इसका उल्लेख भी किया गया है। हालांकि दूसरे दिन 26 जनवरी को तबीयत ठीक होने के बाद जगत अस्पताल से बिना डिस्चार्ज के ही घर चला गया।