ईपीएफ कार्यालय ने ऑनलाइन डाटा मांगा
सागर - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, उपक्षेत्रीय कार्यालय सागर ने अंशदाताओं से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर मांगी है। ईपीएफ कार्यालय सागर के क्षेत्रीय आयुक्त डीके मल्होत्रा के अनुसार जो भी नियोक्ता अपने कर्मचारियों का भविष्य निधि एवं पेंशन का अंशदान जमा कराते हैं। वे मेंबर्स मास्टर डिटेल निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों का ब्यौरा भविष्य निधि कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करें, ताकि कर्मचारियों के भविष्य निधि एवं पेंशन भुगतान में कोई परेशानी न हो। श्री मल्होत्रा के अनुसार ऑनलाइन आहरण के लिए नियोक्ता का डिजिटल हस्ताक्षर वेबसाइट पर होना अनिवार्य किया गया है।