31 से झलोन गांव में गजरथ महोत्सव
तेंदूखेड़ा/झलोन - झलोन गांव में ३१ जनवरी से होने वाले पंचकल्याण गजरथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई और लोगों ने अपने सुझाव दिए। ३१ को ध्वजारोहण, घटयात्रा एवं पात्र शुद्धिकरण मुनिश्री पवित्रसागर एवं मुनिश्री प्रयोग सागर महाराज के अलावा प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण बाल ब्रम्हचारी विनय ((बंडा)) के सानिध्य में होगा। मंगलवार को मुनिश्री पवित्रसागर एवं प्रयोगसागर महाराज ने गजरथ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गजरथ स्थल का निरीक्षण किया।