पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन कुछ दुकानें बंद, कुछ खुली रहीं

दूसरे दिन कुछ दुकानें बंद, कुछ खुली रहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर में खान-पान की दुकानें व संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। मुख्य बाजार, सिविल लाइंस और बस स्टैंड क्षेत्र में इसका असर ज्यादा रहा। इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे व्यवासियों के मुताबिक जब तक सरकार इस अधिनियम को प्रदेश में लागू करने का निर्णय वापस नहीं लेगी, तब तक हम लोग व्यापारिक कामकाज नहीं करेंगे। इधर एक्ट के विरोध में कटरा-नमक मंडी में दूसरे दिन भी व्यापारियों का धरना जारी रहा।