सभी एकजुट होकर कार्य करें: हर्ष यादव
सागर - श्री देव गोवर्धन मंदिर परिसर रमझिरिया में युवा यादव महासभा की बैठक एवं सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में समाज को नई दिशा देने और दशा तय करने के मुद्दे पर लोगों ने अपने विचार रखे। समाज के लोगों द्वारा इस मौके पर देवरी के विधायक हर्ष यादव का पगड़ी बांधकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री यादव ने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। शिक्षा, स्वरोजगार जैसे मुद्दों पर सभी अपने विचार समय-समय पर बताते रहें। समाज के अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी। जिला शहर अध्यक्ष अतुल यादव एवं ग्रामीण अध्यक्ष दीपक यादव ने समाज की युवा शक्ति से हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही सकारात्मक पहल करने की बात की। यादव महासभा के चुनाव अगले महीने करवाने का निर्णय भी सर्व सम्मति से लिया गया। कार्यक्रम में जिले भर से समाज के लोग शामिल हुए।