पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर सुनेंगे समस्याएं

उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर सुनेंगे समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - फ्रेंचाइजी एस्सेल बिजली कंपनी उपभोक्ताओं की मीटर से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए एस्सेल आपके द्वार योजना शुरू कर रही है। इसमें कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर दस्तक देंगी। एस्सेल के पीआरओ रविकुमार शुक्ला के अनुसार टीम के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याएं जैसे पुरानी केबल बदलना, मीटर की प्रॉपर सीलिंग न होना, अर्थिंग व न्यूट्रल से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगी। साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली की खपत कम कैसे करें व कैसे बिजली की बचत की जाए इसकी जानकारी भी दी जाएगी।