पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर जगह जगह हुए ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह हुए ध्वजारोहण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल मकरोनिया में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लता वानखेड़े ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल सतीशचंद्र पांडे ने की। संचालन शिक्षिका अल्पना तिवारी एवं रामेंद्र ठाकुर ने माना। आभार राजेश साहू ने माना। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय मकरोनिया में हुए कार्यक्रम में उपसंचालक मंडी बोर्ड आरपी चक्रवर्ती ने ध्वजारोहण किया। कर्मचारी महासंघ द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता भी हुई। अन्य कार्यक्रम भी हुए। संचालन नारायण सिंह राजपूत ने किया। आर्य कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में प्रधान कृष्णदेव कोहली ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किए। संचालन सुनीता अग्रवाल एवं पूजा विश्वकर्मा ने किया। आभार प्रमोद पाठक ने माना। बजरंग युवा मंडल कुड़ारी द्वारा स्कूल परिसर में स्कूल के खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस मौके पर विष्णु यादव, श्रीकांत, विनोद यादव, पंकज दुबे, प्रमोद पांडे आदि मौजूद थे। जनता हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य महेश पाठक ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि अशोक मिश्रा थे। संचालन संजय द्विवेदी ने किया। पर्ल पब्लिक स्कूल में स्कूल के संचालक धर्मेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। संचालन अर्चना मोघे एवं मोनिका ने किया। प्राइमरी स्कूल बोबई में ध्वजारोहण भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया। संचालन कोमल सिंह, संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर शिक्षक केके दीक्षित, तृप्ति चौबे, सरपंच गजराज सिंह, तिलक सिंह, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद थे। सेवा सहकारी समिति सागौनी में अध्यक्ष राकेश चौबे ने ध्वजारोहण किया।