पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को दी स्व व्यवसाय की जानकारी

युवाओं को दी स्व-व्यवसाय की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के एमपी कॉन लिमिटेड ने मंगलवार को शहर के युवाओं को स्वरोजगार की आधारभूत जानकारी दी। इस जानकारी सत्र का आयोजन आरएसटीआई द्वारा तकनीकी उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत किया गया था। सत्र में 35 युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, उद्यमी के गुण, बाजार सर्वे, सर्वे का तरीका, उद्योग से जुड़े हुए विभिन्न टैक्स के अलावा ऋण प्रकरण के लिए परियोजना तैयार करने के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के प्रबंधक राजशेखर पांडे मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में एमपी एग्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक पीएन मिश्रा मौजूद थे।