पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत सही है, तो नायब तहसीलदार के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव भेजो

शिकायत सही है, तो नायब तहसीलदार के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव भेजो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
मेरे पास कोई व्यक्ति यूं ही शिकायत लेकर नहीं आ सकता। नायब तहसीलदार से पूछिए कि आवेदक का काम होने में इतना समय कैसे लगा। अगर शिकायत सही मिले, तो उसे निलंबित करने का प्रस्ताव भेजो। यह निर्देश मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर योगेंद्र शर्मा ने मोबाइल पर बंडा एसडीएम भूपेंद्र गोयल को दिए। कलेक्टर से बंडा के पड़वार गांव के सुरेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि एसडीएम ने उसके पक्ष में अगस्त 2013 में आदेश पारित किया था, लेकिन संबंधित नायब तहसीलदार दिलीप चौरसिया खसरा पर नाम चढ़ाने के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं। जनसुनवाई में करीब 65 आवेदकों ने पंजीयन कराया था। उनमें से अधिकांश आर्थिक सहायता एवं गरीबी रेखा के नीचे की सूची में नाम जोडऩे से संबंधित थे।
प्राचार्य ने वेतन कम दिया,
शिकायत की तो नौकरी छीन ली
विट्ठलनगर निवासी अतिथि शिक्षक हेमराज अहिरवार ने कहा कि शासकीय हाई स्कूल पथरिया हाट के प्राचार्य ने मेरा नाजायज रूप से मानदेय काट लिया। जब मैंने इसकी शिकायत कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से की, तो मुझे नौकरी से निकाल दिया। जवाब में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. धीरेंद्र मिश्रा से कहा कि वह तत्काल इस मामले की जांच करें। अतिथि शिक्षक के साथ किसी भी स्थिति में अन्याय नहीं होना चाहिए।
चार कलेक्टर बदले, लेकिन
लोन नहीं मिला
विट्ठलनगर के लक्ष्मीकांत अहिरवार ने कहा कि वह वर्ष 2008 से लोन के लिए आवेदन कर रहा है। इस बीच चार कलेक्टर बदल चुके हैं। सभी ने लोन दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। अहिरवार ने बताया कि वह आरा मशीन की ब्लेड बनाने का उद्योग लगाना चाहता है। जवाब में कलेक्टर ने जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक जीएम पाठक से मामले की जांच करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि युवक की शिकायत अगर सही है, तो इस बारे में संबंधित अधिकारी या बैंक की क्या भूमिका रही। इस बारे में भी बताएं।
असामाजिक तत्व कर रहे हैं वाहनों
की टिकट बुकिंग
बस स्टैंड निगरानी समिति के सदस्य सगीर खान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बस स्टैंड पर कुछ असामाजिक तत्व बस कंडक्टरों से नाजायज रूप से कमीशन की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वह यहां अवैध गतिविधियां भी संचालित कर हैं। बस मालिक या कंडक्टर उनका विरोध करते हैं, तो वह बदसलूकी करने लगते हैं। जवाब में कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही बस ऑपरेटर्स के साथ वह बैठक लेने जा रहे हैं, जिसमें इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।
नल-जल योजना बंद पड़ी है,
ग्रामीण परेशान हो रहे हैं
मझगुवां अहीर ग्राम पंचायत से आए राम यादव, अभिषेक यादव आदि ने कलेक्टर से कहा कि हमारे गांव में नल-जल योजना तीन साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन पीएचई की लापरवाही के कारण आज तक यह योजना बंद पड़ी है। जब भी इस बारे में शिकायत करो तो पीएचई के अधिकारी बोर में एक पुरानी मोटर डाल देते हैं, जो दो तीन दिन में बंद हो जाती है। गांव में पानी का भीषण संकट है। पानी के इंतजाम के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जवाब में कलेक्टर ने पीएचई के प्रभारी एसई एमएल जैन को फोन पर फटकार लगाकर जल्द से जल्द इस समस्या को हल करने के लिए कहा।

जनसुनवाई - कई लोग अपनी मांग और शिकायतें लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे