पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजाखेड़ी एवं मकरोनिया को विकास कार्यों के लिए 1 1 करोड़ रुपए मिलेंगे

रजाखेड़ी एवं मकरोनिया को विकास कार्यों के लिए 1-1 करोड़ रुपए मिलेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
उपनगर स्थित मकरोनिया एवं रजाखेड़ी पंचायत को विकास कार्यों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने 1-1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही गंभीरिया पंचायत अंतर्गत दीनदयाल नगर के लिए भी 25 लाख रुपए देने की बात कही। गणतंत्र दिवस के मौके पर सद्भावना नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया की मांग पर की। कार्यक्रम को विधायक श्री लारिया, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लता वानखेड़े, जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, मदनलाल जाटव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मधुकर जाटव, रमेशी जाटव, रूपसिंह, जिला उपाध्यक्ष रिक्की शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, बाबूलाल जैन, संदीप दुबे, राधा राठौर, रमा तिवारी, कपिल कुशवाहा, बलवंत राठौर, अंकित तिवारी, शर्मिला गौतम, रानू गौतम आदि मौजूद थे।