पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परियोजना अधिकारी के बेटे की हत्या के मामले में 3 संदेहियों से पूछताछ

परियोजना अधिकारी के बेटे की हत्या के मामले में 3 संदेहियों से पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
सागर जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डॉ. सारिका सिंह के 13 साल के बेटे शौर्य की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। वारदात के बाद आरोपी जिस ऑल्टो कार ((एमपी 05 एसी 0929)) से भागे थे, उसे फोरलेन के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार अतुलकर ने दो बार घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने जल्द ही वारदात की गुत्थी सुलझाने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक नारायण, शरद व कपिल नाम के युवकों को पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया है। ये तीनों वारदात की शाम मृतक शौर्य के साथ थे और उनकी पहले से पहचान भी थी। इनमें दो चचेरे भाई हैं। हमले में घायल परियोजना अधिकारी के ड्राइवर साबिर खान से भी पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। कक्षा 8वीं में पढऩे वाला शौर्य परियोजना अधिकारी सारिका सिंह व पेशे से वकील धर्मेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था। उनकी बड़ी बेटी संयोगिता विदिशा में कक्षा 9वीं में पढ़ रही है।
पुलिस खुलासे के करीब
नगर पुलिस को इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में काफी अहम सुराग मिले हैं, जिससे पुलिस इस वारदात के खुलासे के करीब बताई जा रही है। यहां बता दें कि शनिवार रात करीब 1 बजे सारिका सिंह के मनोरमा कॉलोनी स्थित मकान के पोर्च में 22-25 साल के तीन हमलावरों ने उनके पुत्र शौर्य का गला घोंट दिया था। आहट सुनकर नीचे के कमरे में रह रहा ड्राइवर साबिर खान बाहर आया, तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। ड्राइवर से ऑल्टो कार की चाबी छीनकर आरोपी भाग निकले। गोपालगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में लिया था। रविवार को जिला अस्पताल में पीएम के बाद शौर्य का शव उनके गृह नगर विदिशा ले जाया गया, जहां उनकी अंत्येष्टि की गई।