पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूरवर्ती शिक्षा में प्रवेश की तिथि बढ़ी

दूरवर्ती शिक्षा में प्रवेश की तिथि बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
३१ जनवरी तक जमा होंगे आवेदन
नगर संवाददाता - सागर
डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के दूरवर्ती शिक्षा संस्थान में सत्र 2013-14 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब छात्र 31 जनवरी 2014 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया अधिकारी डॉ. अलीम अहमद खान ने बताया कि 31 जनवरी के बाद 28 फरवरी तक 500 रुपए विलंब शुल्क सहित आवेदन किए जा सकते हैं। इसी प्रकार 31 मार्च 2014 तक 1 हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में पात्रता एवं शुल्क की जानकारी अधिकृत वेबसाइट पर देखी जा सकती है।



दूरवर्ती शिक्षा में प्रवेश की तिथि बढ़ी