पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाज मंडी में कारोबार शुरू, आवक कम रही

अनाज मंडी में कारोबार शुरू, आवक कम रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - सागर कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार से अनाज एवं तिलहन की खरीद-फरोख्त शुरू हुई, लेकिन आवक बेहद धीमी रही। शाम पांच बजे मंडी बंद होने तक महज तीन सौ बोरी
((14 ट्रॉली)) अनाज की खरीदी हो सकी। वजह यह थी कि अनाज एवं तिलहन के कारोबार से जुड़े व्यापारी पिछले पांच दिन से हड़ताल पर थे। सोमवार को उनकी हड़ताल समाप्त हुई। मंगलवार को सागर, खुरई, देवरी, राहतगढ़, बीना समेत जिले की सभी मंडियों में सन्नाटा टूटा। मंगलवार को व्यापारी अपनी दुकानों से उठे और बोली लगाने के लिए मंडी प्रांगण पहुंचे। सागर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश साहू ने बताया कि मंगलवार से कारोबार शुरू हो गया है। अब मंडी आने वाले किसानों से उनकी उपज पिछले दिनों की तरह ही खरीदी जाएगी।
॥ हड़ताल समाप्त होने की जानकारी किसानों को मिल चुकी है। गुरुवार से अनाज की आवक बढ़ जाएगी। सामान्य तौर पर डेढ़ सौ से दो सौ ट्राली अनाज एवं तिलहन की आवक होती है। - अशोक सेन मंडी निरीक्षक