पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉपडेम से लोहे के गेट भी गायब

स्टॉपडेम से लोहे के गेट भी गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़/बड़ागांव धसान
सागर-बड़ागांव धसान मुख्य मार्ग स्थित धसान नदी पर बने स्टॉप डेम निर्माण में व्यापक स्तर पर धांधली की गई है। जिसके चलते डेम जगह-जगह से उखडऩा शुरू हो गए हैं। कई जगहों पर डेम बारिश के पानी से पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह गए हैं। इसकी सूचना भी ग्रामीणों ने विभाग अधिकारियों को दी है। लेकिन अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की शिकायत को नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के किसानों को आगामी सीजन में फसलों में सिंचाई की असुविधा की चिंता सता रही है।
ग्रामीण मोहन बुनकर ने बताया कि क्षेत्र से निकलने वाली धसान नदी पर आरईएस विभाग द्वारा ग्राम मोखरा, डूंडाटोरा, पूरैनिया, रिटा घाट, द्वारका घाट, कटया घाट पर स्टॉप डेम का निर्माण किया गया था। लेकिन विभाग अधिकारियों की सांठगांठ के चलते डेम में घटिया मटेरियल प्रयोग किया गया है। इससे अब सभी डेम जगह-जगह से चटकना शुरू हो गए हैं। डेम में पानी की रोकथाम नहीं हो पा रही है। ग्रामीण घंसू पाल ने बताया कि क्षेत्र में धसान नदी पर बनाए गए आधा दर्जन से अधिक डेम निर्माण में विभाग अधिकारियों द्वारा जमकर धांधली की गई है।
जिसके चलते डेम में सीमेंट पूरी तरह उखड़ रहा है। वहीं डेम से लोहे के गेट भी गायब हैं। इससे सभी स्टाप डेम में पानी का बहाव जारी है। स्थिति यह है कि पिछले कुछ दिनों में हुई रिमझिम बारिश से धसान नदी के कटया घाट पर बना स्टॉप डेम भी क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह बह गया है। जबकि संबंधित स्टाप डेम का निर्माण करीब ३० लाख रुपए की राशि कराया गया था। बड़ागांव निवासी किसान राजाराम यादव ने बताया कि धसान नदी पर बने चेक डेम में लोहे के गेट नहीं लगाए गए हैं।
जिसके चलते क्षेत्र के किसानों को गर्मी के मौसम में फसलों की सिंचाई की चिंता सता रही है। उन्होंने शीघ्र ही शासन से क्षेत्र में बनाए गए स्टाप डेम निर्माण की जांच करने और विभाग अधिकारियों पर कार्रवाई की मंाग की है। इस संबंध में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री जेपी रोहित का कहना है कि मामले की जानकारी ली जाएगी। जहां गेट नहीं लगे हैं वहां गेट लगाए जाएंगे।



सागर-बडग़ांव धसान के बीच नदी के डेम बनाने में गुणवत्ताहीन मटेरियल लगाने का आरोप