पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अचानक वोल्टेज बढऩे से कई घरों के बिजली उपकरण जले

अचानक वोल्टेज बढऩे से कई घरों के बिजली उपकरण जले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
बिजली की लाइन में अचानक वोल्टेज बढऩे ने वृंदावन वार्ड क्षेत्र में रविवार की रात दर्जनों घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। लोगों ने रात में ही कंपनी के कार्यालय को इसकी सूचना दी। सोमवार को वार्डवासियों ने एस्सेल के दफ्तर पहुंचकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। अहमद नगर वार्ड निवासी रामेंद्र परिहार, कमलेश शुक्ला, जितेंद्र जैन, नन्हेलाल रैकवार, निशांत जैन, मणिप्रभा जैन धमेंद्र राय ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे अहमद नगर क्षेत्र में अचानक बिजली लाइन में पावर बढ़ गया। इससे उनके घर में चल रहे टीवी सेट, फ्रिज, सीएफएल सहित जो उपकरण चालू थे जल गए। उपकरणों से धुंआ निकलने लगा और यह बंद हो गए। रामेंद्र परिहार के अनुसार उन्होंने रात में ही इसकी जानकारी बिजली विभाग को फोन कर दी थी। सोमवार को जब कोई हमारे क्षेत्र में नहीं आया, तो एस्सेल के अधिकारी को वार्डवासियों के साथ पहुंचकर लिखित शिकायत देकर जले हुए उपकरणों के एवज में क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की गई है।
बड़ा बाजार क्षेत्र में सत्यनारायण की घाटी पर बिजली कंपनी के ठेकेदार द्वारा की जा रही केबलिंग के बाद शाम को जैसे ही बिजली सप्लाई चालू की गई, कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए।
गांधी चौक वार्ड निवासी मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को दिन भर क्षेत्र की लाइट बंद थी। बिजली कर्मचारी लाइन बदल कर केबल डाल रहे थे। शाम करीब छह बजे बिजली सप्लाई शुरू की थी।
भगवानदास अग्रवाल ने बताया कि बिजली कर्मचारियों ने खंभे के पास से जैसे ही तार हिलाए उनके घरों में टीवी आदि जल गए। राकेश अग्रवाल के अनुसार उनके घर की टीवी, सीएफएल, संतोष अग्रवाल व महेश सोनी के घर की ट्यूब लाइट व सीएफएल जल गए।
नितिन भट्ट के अनुसार दुर्गा मंदिर परिसर में लगी सारी सीएफएल एक झटके के साथ बंद हो गई। कर्मचारियों का कहना था कि न्यूट्रल में कुछ गड़बड़ी के कारण लाइन में वोल्टेज की समस्या हुई है।