पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनिज का अवैध परिवहन करते 8 वाहन पकड़ाए

खनिज का अवैध परिवहन करते 8 वाहन पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर। अवैध उत्खनन निरोधी पखवाड़ा के तहत जिले की खनिज शाखा ने गिट्टियों से लदे 8 वाहन जब्त किए हैं। खनिज इंस्पेक्टर रमेश पटेल के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहेरिया तिराहा, सानौधा एवं गढ़ाकोटा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए गिट्टी की ढुलाई की जा रही है।

मौके पर जाकर जब इन वाहनों को चेक किया गया, तो उनके पास ट्रांजिट पास नहीं था। पटेल के अनुसार बहेरिया एवं सानौधा से 2-2 तथा गढ़ाकोटा से 4 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों में खड़ा किया गया है। इस मामले में कलेक्टर द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।