पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1 फरवरी को सागर आएंगे भजन सम्राट विनोद अग्रवाल

1 फरवरी को सागर आएंगे भजन सम्राट विनोद अग्रवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - भजन सम्राट विनोद अग्रवाल भक्ति रस बरसाने के लिए 1 फरवरी को सागर आएंगे। भजन संध्या खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में होगी। आयोजक श्री बांके बिहारी प्रीत मंडल सागर की बैठक कटरा में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने तैयारियों पर चर्चा की। लगातार पांच वर्ष से मंडल की ओर से विनोद अग्रवाल की भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मंडल के सदस्य किशन अग्रवाल ने बताया कि इस साल भी आकर्षक मंच और विशाल पंडाल सजाया जा रहा है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रीत मंडल की बैठक में सदस्यों ने पिछले वर्षों में हुए अनुभवों के आधार पर व्यवस्था में और सुधार करने के सुझाव रखे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आयोजन की व्यवस्थाएं की जा रही है। बैठक में सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।