पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगह जगह फहराया तिरंगा

जगह- जगह फहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
माध्यमिक शाला सुभाषनगर-सिंधी कैंप स्थित प्राथमिक-माध्यमिक शाला सुभाषनगर में विधायक प्रतिनिधि ज्ञानचंद कुकरेजा ने ध्वजारोहण किया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुकरेजा ने स्कूल की बाउंड्रीवाल बनवाए जाने का आश्वासन दिया व छात्राओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर पार्षद मुन्नी बंसल, स्कूल समिति अध्यक्ष सविता चढ़ार, किशन चंदानी, मीनू सुंदरानी, प्रधानाध्यापक विनीत चौहान, केएन पाटकर, मुकेश श्रीवास्तव, रंजो जैन, रचना तिवारी, क्षमा पाण्डेय, मीना जैन, विमला जाटव, ऋतु पांडे, ऊषा अहिरवार, भावना जैन, कुसुम जैन आदि सहित छात्राएं उपस्थित थीं। संचालन गणेशराम कोरी ने किया व आभार राकेश यादव ने माना।



ञ्च सेवा को पुरस्कार

सागर - गणतंत्र दिवस के अवसर डीएनसीबी स्कूल के मैदान में शानदार परेड का आयोजन किया गया। परेड में कैंट क्षेत्र के स्कूलों ने एक से बढ़कर एक झांकियों का प्रदर्शन किया। सबसे अच्छी झांकी महार रेजीमेंट पब्लिक स्कूल की रही। घ्व्यसन मुक्ति की ओर– थीम पर आधारित इस झांकी को स्टेशन कमांडर एवं कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगे. एचएमएस चटवाल ने प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। इस झांकी में स्कूल के बच्चों ने शराब, सिगरेट, गुटखा के अलावा मोबाइल और इंटरनेट की लत से शरीर व मन-मस्तिष्क पर होने वाले प्रभावों को दिखाया था। इससे पहले ब्रिगेडियर चटवाल ने परंपरा के मुताबिक झंडा फहराकर परेड की सलामी ली।

सैन्य बैंड और प्रदर्शनी को खूब सराहना मिली : परेड मैदान में झांकियों के अलावा आम नागरिकों ने सेना के शाहबाज डिविजन द्वारा आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी को बहुत सराहा। प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को सेना से जोडऩे के लिए प्रेरित करना था। प्रदर्शनी में नागरिकों को देखने के लिए ग्रेनेड, स्वचालित मशीनगन, अत्याधुनिक वायरलैस सिस्टम, हल्की तोप आदि रखी गई थीं। प्रदर्शनी से पहले सेना ने यहां बैंड का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने देशभक्ति से जुड़ी कई म्युजिकल धुनें बजाईं। डिविजन के मुताबिक सेना के इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक आए थे।



नशा मुक्ति का संदेश देती एमआरसी स्कूल की झांकी को मिला पहला पुरस्कार