पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोयाबीन तेल व शकर में नरमी का माहौल

सोयाबीन तेल व शकर में नरमी का माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमाशंकर यादव - सागर
मंगलवार को उपज मंडी की हड़ताल समाप्त हो गई। मंडी में सभी जिंसों की आवक लगभग ४५० बोरे की रही। सोयाबीन सीड, चना, उड़दा, बटरी, गेहूं और सरसों में मंदी का रुख रहा। मसूर के भाव स्थिर रहे। सोयाबीन सीड वायदा डिब्बे में ५८ रुपए माइनस रही वहीं चना ५२ रुपए माइनस रहा। इस वर्ष बारिश की वजह से चने की फसल अच्छी हुई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक नए चने की आवक मंडियों में शुरू हो जाएगी इससे भाव में गिरावट आ सकती है। मार्च के अंत तक नए गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी। इससे स्टॉककर्ताओं ने अपना गेहूं निकालना शुरू कर दिया है। वेयर हॉऊस में रखे गेहूं की व्यापारियों ने बाजार में बिक्री शुरू कर दी है। इससे फिलहाल आगे गेहूं में तेजी आने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को सोया रिफाइन वायदे में ६८४ रुपए पर बंद हुआ है। केएलसी ५० रुपए माइनस रही इसी प्रकार शिकागो में सोयाबीन रिफाइन ४० रुपए माइनस दर्ज किया गया। इससे भारत के बाजारों में सोयाबीन तेलों में मंदी का माहौल बन गया है। लोकसभा के चुनाव तक सभी तेलों में तेजी बनने की कोई उम्मीद नहीं है। सागर मंडी २७ जनवरी से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरोध में सभी थोक व फुटकर व्यापारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। अभी फिलहाल हड़ताल जारी रहेगी। मंडियों में शकर, गुड़ के अलावा बाहर से आने वाली वस्तुओं की आवक बंद होने से व्यापार पर काफी असर पड़ा है। मंगलवार को विदेशी रिपोर्ट मिलने के बाद इंदौर सोया प्लांट वालों ने ६५० से ६५२ रुपए के भाव कर लिए हैं। इससे सोयाबीन तेल में मंदी का माहौल है। सागर मंडी में सोयाबीन तेल की आवक बंद होने से मंदी का माहौल है। महाराष्ट्र के टैंडर शकर के २४५० से २५०० रुपए जाने से सागर मंडी में शकर के भाव २८२५ से २८५० रुपए के भाव यहां के व्यापारी बोलने लगे हैं आगे शकर में और मंदी आ सकती है। इसी प्रकार गुड़ की ग्राहकी कमजोर होने से इसमें भी ५० रुपए क्विंटल की मंदी आ गई है। सागर मंडी में देशी गुड़ करेली २२५० से २३०० रुपए के बन गए हैं। किराना बाजार में इलायची और बादाम में तेजी व काजू, किसमिस के भाव स्थिर बने हुए हैं। इसी प्रकार मखाने की पूछपरख अच्छी बनी हुई है। सोने व चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।



सागर बाजार समीक्षा