वार्ड के विकास का भरोसा दिलाया
सागर - विधायक शैलेंद्र जैन की ओर से ज्ञानचंद कुकरेजा को पुन: अपना प्रतिनिधि बनाए जाने की खुशी में संतकंवरराम वार्ड के प्राइमरी स्कूल मैदान में वहां की जनता की ओर से कुकरेजा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड विकास में पूरा सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर कुकरेजा ने शिक्षक राकेश यादव सहित कई लोगों का आभार स्वरूप शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में तीरथदास हसरेजा, ऊधवदास नागवानी, गुलाब बाधवानी, डॉ. किशोर, राजू मोटवानी, ब्रजलाल टिलवानी, मूरत नेता, कैलाश हासानी, शनि टिवानी सहित सुरेंद्र चचेरे, सुमित संकत, मोहित, शिवम संकत, आदित्य करोसिया, आदित्य संकत,बंटी आदि उपस्थित थे।