अव्वल आईं छात्राओं को मिले इनाम
शाहपुर - शहर की सभी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शिक्षक वशीर खान की स्मृति में हुई शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड दी गई। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में आचार्य विद्यसागर हाई स्कूल प्रथम, मां गायत्री विद्या मंदिर द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर तृतीय स्थान पर जिन्हें नगर परिषद अध्यक्ष महेंद्र यादव ने पुरस्कार दिए। इसके अलावा झंडा चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभा बड़कुल ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता सुखलाल शाह ने की। मुख्य अतिथि शिक्षक कासिम खान थे। इसके अलावा चौकी, वन विभाग, अस्पताल सहित कई जगह ध्वज फहराया गया।