धूप निकली, हल्के बादल भी छाए रहे
नगर संवाददाता - सागर
बुधवार को भी पिछले दिनों के समान सुबह से धूप निकली। इससे पूरे दिन ठिठुरन से राहत रही। आसमान पर हल्के बादल भी छाए रहे। दिन का तापमान, सामान्य रहा। सांझ होते ही ठंड शुरू हुई। अगले 24 घंटे के दौरान दिन में तापमान, सामान्य रहेगा। रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा।
दिन में सामान्य रहा तापमान
बुधवार को दिन का तापमान तो सामान्य था। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान, सामान्य से 1.0 डिग्री कम था। इस वजह से ठिठुरन सुबह होने तक बरकरार रही। लेकिन सुबह से निकली तेज धूप के कारण तापमान 25 डिग्री के ऊपर चला गया। रात में न्यूनतम तापमान11.0 डिग्री रहा। धूप निकलने से आद्र्रता में कमी आई है।
आद्र्रता
सुबह- ६४ प्रतिशत/ शाम- ३८ प्रतिशत