पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार गेहूं खरीदी केंद्र बंद लेकिन 24 नए खुले

चार गेहूं खरीदी केंद्र बंद लेकिन 24 नए खुले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
कुप्रबंधन और गेहूं की कम आवक के कारण सिलौधा, सेमरा लोधी, ज्वाप कलमेटा और मुहली के गेहूं खरीदी ((उपार्जन ))केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इन केंद्रों में अब समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। वहीं प्रशासन ने 24 नए खरीदी केंद्र और खोले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में उपार्जन केंद्रों की संख्या 124 हो गई है। पिछले साल 104 केंद्रों पर गेहूं की खरीदी हुई थी। इस बार 124 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा।
नए खरीदी केंद्र : चितौरा, सेमरखेड़ी, बहरोल-सिंगपुर, बरोदिया-नौनागिर, भीलोन, मालथौन, रोड़ा, सागौनी, पिठोरिया, पिड़रुवा, नरयावली, सीहोरा, रीछई- जैसीनगर, पडऱई, पनारी, पटना-सरियापानी, भैसवाही, खैरा, पिपरिया-पचारा, मगरधा, बिनैका, भेंड़ाखास, हीरापुर-शाहगढ़ और खाकरोन- ढाना। इन नए केंद्रों के अलावा पिछले वर्ष के सौ केंद्रों पर भी किसानों से गेहूं की खरीदी होगी।



33 हजार पंजीयन हो चुके

अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेंचने के लिए अब तक जिले के 33 हजार किसानों ने पंजीयन कराए हैं। तीन फरवरी पंजीयन की अंतिम तिथि है। इसके बाद किसानों के पंजीयन नहीं हो सकेंगे। उधर प्रशासन ने जिन 24 समितियों को खरीदी केंद्र का दर्जा दिया है। उनमें किसानों के पंजीयन की शुरुआत अब तक नहीं हुई है। इन समितियों में अपना पंजीयन न होने से किसान परेशान हैं। किसानों की शिकायत है कि नए केंद्रों के नाम कम्प्यूटर पर डिसप्ले नहीं हो रहे हैं। पिछले वर्ष जिले के104 केंद्रों पर 17 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इनमें से चार केंद्रों को पिछले साल की खरीदी के दौरान हुई गड़बडिय़ों की वजह से बंद किया गया है। पिछले साल 52 हजार किसानों ने पंजीयन कराए थे। इस बार अब तक 33 हजार किसानों ने पंजीयन कराए हंै।

नए केंद्रों पर एक दो दिन में पंजीयन

24 नए केंद्रों पर किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया एक दो दिन के भीतर शुरू हो जाएगी। केंद्रों के नाम फीड नहीं हुए थे। इसलिए नए केंद्र के नाम डिस्प्ले नहीं हो रहे थे। इससे किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे अपनी समिति के नजदीक वाली अन्य समितियों में भी पंजीयन करा सकते है। क्योंकि खरीदी शुरू होने के पहले किसानों के नाम और पंजीयन नंबर उनके नए खरीदी केंद्रों में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।

- वीएस तोमर जिला आपूर्ति नियंत्रक सागर

तैयारी - ३ फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं किसान