पुरुषोत्तम चौबे पंचतत्व में विलीन
नगर संवाददाता - सागर
कबुलापुल-स्टेशन रोड स्थित गरए चौबे का बगीचा निवासी सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर पुरुषोत्तम चौबे की पार्थिव देह बुधवार को पंच तत्व में विलीन हो गई। अंतिम संस्कार नरयावली नाका स्थित मुक्तिधाम में हुई। उनके पुत्र संतोष
चौबे ने उन्हें मुखाग्नि दी। वह 74 वर्ष के थे। बुधवार की अल सुबह हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया था। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।