पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर की टीम कटनी में चल रही ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में

सागर की टीम कटनी में चल रही ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
गणतंत्र दिवस 47वीं ऑल इंडिया प्रतियोगिता में सागर जिला हॉकी संघ की टीम अगले दौर में पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता कटनी के नगर निगम स्टेडियम में चल रही है। बुधवार को हुए रोमांचक लीग मुकाबले में सागर ने उमरिया को 4-3 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में देशभर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सागर की टीम करीब 9 साल पहले इस आयोजन में एक सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी है। उमरिया के खिलाफ खेलते हुए सागर के लिए पहले हाफ के 8वें मिनट में सचिन ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 14वें मिनट में शादाब ने खूबसूरत मैदानी गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद पलटवार करते हुए उमरिया के खिलाड़ी ने 25वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति से कुछ देर पहले 34वें मिनट में सचिन ने अपना दूसरा गोल दागा। इसके साथ ही टीम की बढ़त 3-1 हो गई। पहले हाफ में मिली बढ़त के बाद दूसरे हाफ में सागर के खिलाड़ी पूरे उत्साह से खेले। दूसरे हाफ के 24वें मिनट में शादाब ने भी अपना दूसरा गोल दागा। सागर की बढ़त 4-1 हो गई। इसके बाद उमरिया के खिलाडिय़ों ने अच्छा पलटवार किया। 37वें मिनट में मिले पेनॉल्टी कॉर्नर में उमरिया के खिलाड़ी ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। अंतिम क्षणों में मिले एक और पेनॉल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए उमरिया के खिलाडिय़ों ने स्कोर 4-3 कर दिया, लेकिन वह मुकाबले में बराबरी नहीं कर सके। मुकाबला सागर ने 4-3 से जीता। जिला हॉकी संघ के सचिव मकसूद खान ने बताया कि सागर का अगला मुकाबला गुरुवार को नरसिंहपुर और खंडवा के बीच होने वाले विजेता से होगा। यहां जीत मिली, तो सागर की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी।



रोमांचक लीग मुकाबले में उमरिया को 4-3 से हराया, सचिन और शादाब ने 2-2 गोल दागे