पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार तीसरे दिन भी शटरों पर दिखे ताले

लगातार तीसरे दिन भी शटरों पर दिखे ताले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
खान-पान की वस्तुओं के थोक-फुटकर व्यापारियों का कारोबारी बंद जारी है। तीसरे दिन कटरा, नमक मंडी, नया बाजार और सिविल लाइंस के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों का कहना है कि जब सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के बारे में ठोस निर्णय नहीं लेती है। हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इधर धरना पर बैठे व्यापारियों से चर्चा करने के लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना सोलंकी नमक मंडी पहुंची। जहां व्यापारियों ने उन्हें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा, राज्यसभा, राज्य के मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि यह बंद गुरुवार को भी जारी रहेगा। प्रयास किया जाएगा कि इसमें अधिक से अधिक व्यापारियों को शामिल किया जाए।