- Hindi News
- दुकानदारों ने सिविल लाइंस के फुटपाथ में ही फिर मांगी जगह
दुकानदारों ने सिविल लाइंस के फुटपाथ में ही फिर मांगी जगह
ञ्च अब तक दुकानदारों को नहीं मिला स्थान
ञ्च २५ से ज्यादा दुकानदारों ने सौंपा मांग पत्र
नगर संवाददाता - सागर
करीब तीन माह पहले नगर पालिक निगम की अतिक्रमण हटाओ मुहिम के शिकार हुए सिविल लाइन के 25 से ज्यादा दुकानदारों ने फुटपाथ पर फिर से दुकान लगाने की मंजूरी कलेक्टर से चाही है। इस सिलसिले में कलेक्टर को संयुक्त रूप से
दिए मांगपत्र में दुकानदारों ने उन्हें बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर 19 नवंबर को टपरे, गुमटी और हाथ ठेले भी हटा दिए गए थे। तब से लेकर अब तक हमें दुकान लगाने के लिए निगम प्रशासन ने न कहीं जमीन दी है न तो सिविल लाइन में दोबारा दुकान लगाने की सहमति दी है। अतिक्रमण हटाते समय निगम के दस्ते ने दुकानदारों से कहा था कि चुनाव आचार संहिता के चलते यह कार्रवाई हो रही है। जिन स्थान से दुकानों को अलग किया गया वहां वे पिछले 10 साल से थी। दुकानदार इंद्रजीत मिश्र, भरत ठाकुर, माधव, अर्जुन, सोनू गौतम, अनिल तिवारी, जितेंद्र जैन,अशोक अग्रवाल समेत सभी दुकानदारों का कहना है कि हमारी तो रोजी रोटी छिन गई है। यदि प्रशासन फुटपाथ पर हमें दोबारा दुकान लगाने की मंजूरी नहीं दे रहा है तो सिविल लाइन में ही किसी अन्य स्थान पर दुकान लगाने जगह मुहैया कराई जाए।