पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परियोजना अधिकारी के बेटे की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, खुलासा आज

परियोजना अधिकारी के बेटे की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, खुलासा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डॉ. सारिका सिंह के इकलौते बेटे शौर्य की हत्या के मामले में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि १३ साल के बच्चे की उसी के मकान के पोर्च में आरोपियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार अतुलकर ने बताया कि कुछ अहम सुरागों के आधार पर इस केस को ट्रैस कर लिया गया है। गुरुवार को दोपहर दो बजे पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कान्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करेंगे।
हत्या के बाद आरोपी परियोजना अधिकारी सारिका सिंह की ऑल्टो कार लेकर भागे थे, जिसे वे फोरलेन के पास से छोड़कर गए। पुलिस ने लावारिस हालत में कार बरामद करने के बाद रहली व सागर के तीन युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। मामले में संदिग्ध लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल्स से पुलिस को मदद मिली। वारदात के दौरान हमले में घायल ड्राइवर साबिर खान के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।



ञ्च२५ जनवरी की रात गलाघोंट कर की गई थी हत्या

ञ्चपुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की