- Hindi News
- अलर्ट रहें, मुख्यमंत्री कभी भी आ सकते हैं दफ्तर
अलर्ट रहें, मुख्यमंत्री कभी भी आ सकते हैं दफ्तर
नगर संवाददाता. सागर
कार्यालय प्रमुख अलर्ट रहें! मुख्यमंत्री कभी भी आपके ऑफिस या कार्यस्थल का निरीक्षण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर उन्हें वहां किसी कर्मचारी या व्यवस्था संबंधी अनियमितता या लापरवाही मिली तो इसके जिम्मेदार आप ही माने जाएंगे। यह निर्देश हाल ही में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ((जीएडी)) ने सभी जिलों के कलेक्टर जारी किए हैं। निर्देश में आगे कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस महीने जितने भी विभागों या कार्यालयों का दौरा किया। उनमें मिली लापरवाही में बहुत-कुछ जिम्मेदारी संबंधित विभाग के सुपरविजन ऑफिसर की भी थी। इसके एवज में उन्हें स्पष्टीकरण देने से लेकर निलंबन तक की कार्रवाइयां झेलनी पड़ीं। जीएडी का कहना है कि इस तरह की स्थिति दोबारा नहीं बने, इसलिए प्रत्येक कार्यालय प्रमुख अपने-अपने लक्ष्य, योजना, कार्य की प्रगति के बारे में समीक्षा करें, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के समय व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।
जिस कार्यालय में गड़बड़ी मिलेगी, मुखिया पर गिरेजी कार्रवाई की गाज
पत्र में आगे लिखा गया है कि आगामी ०१ फरवरी से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह एक बार फिर औचक निरीक्षणों का दौर शुरू करेंगे। इस दौरान अगर किसी कार्यालयीन कामकाज में लापरवाही या अनियमितता मिलती है। तो फिर संबंधित अधिकारी के विरु द्ध कार्रवाई होगी। आगे निर्देश दिए गए हैं कि वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थ अमले के कार्यस्थल और सौंपे गए कार्य का नियमित निरीक्षण करें। प्रत्येक कार्य या योजना के लिए नोडल अधिकारी व्यवस्था अपनाई जाए ताकि समस्या आने पर उसका त्वरित निराकरण किया जा सके। अगले १५ दिन तक अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालय का कड़ाई से निरीक्षण किया जाए।